गाजीपुर, मई 9 -- गाजीपुर में कृषि विभाग ने दलहन, तिलहन और मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के लिए बीजों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि किसान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट कृषि विभाग उत्तर प्रदेश पर आवेदन कर सकते हैं। उर्द, मूंग, अरहर, तिल, ज्वार, बाजरा, कोदो, सांवा और मडुआ के मिनीकिट निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। वहीं धान, दैचा, उर्द, तिल और अरहर के बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध होंगे। आवेदन अधिक होने पर पात्र किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। यह भी पढ़ें- खरीफ की खेती के लिए ई-लॉटरी से होगा बीज का वितरण यह भी पढ़ें- बीज मिनीकिट के लिए 11 मई को ई-लाटरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...