अनुदान पर बीज पाने के लिए पोर्टल पर बुकिंग जरूरी
गौरीगंज, सितम्बर 20 -- अमेठी। अनुदान पर बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल पर बुकिंग कराना अनिवार्य होगा। पोर्टल पर बुकिंग के बाद ही किसानों को अनुदान पर बीज उपलब्ध कराया जाएगा। बुकिंग नहीं कराने पर किसान योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि शासन की ओर से अनुदान और निशुल्क उपलब्ध कराए जाने वाले बीजों का वितरण वर्तमान समय में ई-लाटरी के माध्यम से किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल पर बुकिंग करानी होगी। योजना के तहत गेहूं, तोरिया, सरसों, जौ, चना, मटर और मसूर समेत विभिन्न फसलों के बीज अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह भी पढ़ें- रबी की अनुदानित बीजों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू इसमें सामान्य बीजों के साथ ही विभिन्न प्रकार के प्रदर्शन और संकर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.