सिमडेगा, मार्च 7 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में भूमि संरक्षण विभाग के द्वारा 90% अनुदान पर पंप सेट का वितरण किया गया। वितरण में 12 लाभुकों को विलियर्स मशीन मॉडल और दो सौ पाइप दिया गया। 3 लाभुकों को ग्रासरोट मॉडल के पंप सेट और 200 फीट लपेटा पाइप दिया गया। दो लाभुकों को लॉबी इलेक्ट्रिक पंप और 200 फीट पाइप दिया गया। सभी लाभुकों का भुगतान डिजिटल प्रक्रिया द्वारा किया गया। वितरण में बीडीओ नईमुददीन अंसारी, प्रमुख एवं बीटीएम उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...