लखीमपुरखीरी, जनवरी 12 -- लखीमपुर, संवाददाता। उपकृषि निदेशक गिरीश चन्द ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग से संचालित कृषि यंत्रीकरण की योजना के तहत बुकिंग शुरू हो गई है। कृषि यन्त्रों के लिए बुकिंग 21 जनवरी की रात 12 बजे तक की जा सकती है। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना, प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ कॉप रेजीड्यू योजनाओं के अन्तर्गत कृषि यन्त्र, कृषि रक्षा उपकरण दिया जाते हैं। उन्होंने बताया कि किसान अपने लैपटॉप, डेस्कटॉप से खुद ही आवेदन कर सकते हैं या फिर किसी जनसेवा केन्द्र के माध्यम से विभागीय पोर्टल https://agridarshan.up.gov.in पर पंजीकृत मोबाइल नम्बर से ओटीपी प्राप्त कर कृषि यंत्रों की बुकिंग कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...