भदोही, फरवरी 26 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। अनुदान पर कृषि यंत्र प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गई है। चार मार्च तक किसान बुकिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। शासन स्तर से संचालित योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक किया जा रहा है। उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कृषकों को कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान प्रदान किया जा रहा है। इसके तहत फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, कृषि ड्रोन, फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित कृषि यंत्र एवं अन्य कृषि रक्षा उपकरणों पर अनुदान का लाभ दिया जाएगा। कृषि विभाग की वेबसाइट पर चार मार्च तक आनलाइन आवेदन किया जाएगा। लाभान्वित होने के लिए किसान विभागीय पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.