अंबेडकर नगर, मई 30 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कृषि विभाग के राजकीय बीज गोदामों पर अनुदान पर धान की विभिन्न प्रजातियों के उन्नतिशील बीजों के साथ दलहनी फसलों का नि:शुल्क मिनीकिट की उपलब्धता हो गई है। सभी नौ विकासखंडों के किसान ऑनलाइन बुकिंग के उपरान्त अपने निकटवर्ती गोदामों के प्रभारी से सम्पर्क कर आवश्यक अभिलेख देकर पीओएस मशीन से प्राप्त कर सकते हैं। उपकृषि निदेशक डा. अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि सभी विकासखंडों के गोदामों पर धान पीआर-128, आईआर 64-1, एसयूआर-917, डीडीआर-53, सीओ-51, एमटीयू-7029 एवं बीपीटी-5204 के अलावां नि:शुल्क बाजरे का मिनीकिट-701 उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि नि:शुल्क मिनीकिट में रागी, ज्वार, कोदो, सावा, अरहर, उर्द, मूंग एवं तिल भी नि:शुल्क मिनीकिट उपलब्ध है। किसानों से आनलाइन बुकिंग कराने के साथ आवश्यक अभिलेख अपने विकासख...