अनुदान दे रही सरकार, बहेगी दूध की धार
गौरीगंज, जून 27 -- अमेठी। संवाददाता गांवों में दूध उत्पादन बढ़ाने, स्वदेशी गोवंश का संरक्षण करने और किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत संचालित मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत अब 10 स्वदेशी उन्नत नस्ल की गायों की डेयरी स्थापित करने वाले पात्र किसानों को 11 लाख 80 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा।
सरकार का उद्देश्य सरकार का उद्देश्य पशुपालन को लाभकारी व्यवसाय बनाकर ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। योजना में महिला पशुपालकों को भी विशेष प्राथमिकता दी गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कृष्ण गोपाल शुक्ल ने बताया कि 10 गायों की डेयरी की कुल परियोजना लागत 23.60 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इस पर अधिकतम 50 प्रतिशत, यानी 11.80 लाख रुपये का अनुदान दो चरणों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.