बेगुसराय, अप्रैल 4 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हिंदी रंगमंच दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जन संस्कृति मंच (जसम), द्वारा जिला कार्यालय कमलेश्वरी भवन में "रंगमंच की प्राथमिकता और बदलता परिवेश" विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें जिले के अनेक रंगकर्मियों और रंगप्रेमियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। जसम के जिला कार्यकारी सचिव पंकज कुमार सिन्हा ने कहा कि इसी दिन पंडित शीतला प्रसाद द्वारा पहला हिंदी नाटक 'जानकी मंगलम' लिखा गया था, जिसमें भारतेंदु हरिशचंद्र ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई थी। तभी से इस दिन को हिंदी रंगमंच दिवस के रूप में मनाया जाता है। वरिष्ठ रंग निर्देशक अरविंद कुमार सिन्हा ने कहा कि रंगमंच समाज की जीवंत अभिव्यक्ति है जो सामाजिक सरोकारों को सामने लाने का सशक्त माध्यम है। वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल पतंग ने कहा कि रंगमंच की मूल ताक...