कानपुर, अप्रैल 8 -- यूपी बोर्ड के कक्षा 09 से 12 तक के विद्यालयों को माध्यमिक शिक्षा परिषद और एनसीईआरटी के स्तर से संयुक्त रूप से तैयार पुस्तकों को चलाना अनिवार्य होगा। राजकीय, अनुदानित और स्ववित्तपोषित कॉलेजों में तैयार 36 पुस्तकों को ही कोर्सवार चलाया जाएगा। शिक्षा विभाग के अधिकारी निरीक्षण कर तय करेंगे कि कोई विद्यालय इसके इतर अनाधिकृत पुस्तक तो नहीं चला रहा है। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) राजेश कुमार वर्मा ने कानपुर समेत मंडल के सभी जनपदों के लिए आदेश जारी कर दिया है। साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि यदि कोई अनाधिकृत पुस्तक चलाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही के लिए बोर्ड को लिखा जाएगा ताकि उसके खिलाफ इण्टरमीडिएट शिक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई हो सके। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए हाईस्कूल स्तर (कक्षा 09 एवं 10) पर अंग्रे...