गोरखपुर, अप्रैल 24 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता खरीफ 2026 के लिए कृषि विभाग ने बीज वितरण की व्यवस्था में परिवर्तन किया है। अब 'पहले आओ-पहले पाओ' प्रणाली के स्थान पर विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण एवं बुकिंग के उपरांत ई-लॉटरी के माध्यम से बीज उपलब्ध कराया जाएगा। किसान भाई-बहन विभागीय पोर्टल https://agriculture.up.gov.in पर जाकर अपनी आवश्यकता अनुसार बीज की बुकिंग कर सकते हैं।उप कृषि निदेशक धनंजय सिंह ने बताया कि खरीफ 2026 के लिए बीज की बुकिंग प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। अंतिम तिथि 10 मई 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित अवधि के पश्चात सभी आवेदनों में से पात्र किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा, जिसके आधार पर बीज वितरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- ई-लॉटरी से होगा बीज वितरण, करें बुकिंग इसलिए जनपद के समस्त कृषकों से अपील है कि वे सम...