चतरा, जून 10 -- चतरा, प्रतिनिधि। खरीफ सीजन की शुरुआत के बावजूद जिले के किसानों को अभी तक अनुदानित बीज उपलब्ध नहीं हो सका है। हालांकि कृषि विभाग ने दावा किया है कि अगले एक सप्ताह के भीतर बीज जिले में पहुंच जाएगा और किसानों के बीच वितरण शुरू कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार कृषि निदेशालय द्वारा बीज आपूर्ति के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। चतरा जिले को बीज का आवंटन भी मिल चुका है। पिछले वर्ष चार जून तक बीज उपलब्ध हो गया था और एक सप्ताह के भीतर किसानों के बीच उसका वितरण भी शुरू कर दिया गया था। इस वर्ष थोड़ी देरी होने से किसान चिंतित हैं। जिले में धान, दलहन, तेलहन एवं मोटे अनाज सहित कुल 6,306 क्विंटल बीज की मांग की गई है। विभाग का कहना है कि बीज उपलब्ध होते ही सभी प्रखंडों और पंचायतों में वितरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इधर, मानसून की द...