मोतिहारी, जून 16 -- हरसिद्धि। हरसिद्धि प्रखंड में कृषि विभाग द्वारा किसानों को अनुदानित हाइब्रिड धान बीज उपलब्ध कराने की पहल शुरू कर दी गई है। कृषि सलाहकार ठाकुर जयराम सिंह और भारतेन्दु प्रसाद की देखरेख में डीलर केंद्र पर सुव्यवस्थित तरीके से किसानों को बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। बीएओ राघव प्रसाद ने बताया कि खरीफ फसल योजना के अंतर्गत किसानों को न केवल हाइब्रिड धान, बल्कि अरहर के बीज भी अनुदानित दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा किसानों को आय बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीट कॉर्न और बेबी कॉर्न जैसे वैकल्पिक फसलों के बीज भी उपलब्ध कराने की योजना है। इससे किसानों को फसल विविधीकरण का लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कृषि विभाग की इस पहल को किसानों ने सराहनीय बताया है। उनका कहना है कि समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज मिलने से उत्पादन में व...