बाराबंकी, जून 3 -- देवा शरीफ, संवाददाता। गांधीनगर गुजरात में हुए आर्म रेस्लिंग राष्ट्रीय खेल में देश के चौथे स्थान हासिल कर फौजी के 19 वर्षीय बेटे अनुज सिंह ने अपने गांव अटवटमऊ का नाम देश में रोशन किया है। देवा विकासखंड के ग्राम पंचायत अटवटमऊ निवासी अमरेश सिंह फौजी हैं। उनका बेटा अनुज सिंह 19 वर्ष जो अमेठी यूनिवर्सिटी से बीबीए के छात्र हैं। आर्म रेस्लिंग खेल में जिले और मंडल स्तरीय आयोजनों में कई गोल्ड मेडल हासिल करने के बाद उत्तर प्रदेश फेडरेशन के द्वारा आयोजित खेल के दो श्रेणियों में स्वर्ण पदक हासिल किया। उसके बाद स्टेट चैंपियन बने। फिर उत्तर प्रदेश की ओर से गांधीनगर गुजरात के राष्ट्रीय खेल में कई अन्य राज्यों के खिलाड़ियों को जबरदस्त टक्कर देते हुए देश के शीर्ष चौथे खिलाड़ी बने। यह भी पढ़ें- हिसुआ के संजीत सचदेवा ने बॉडीबिल्डिंग में जीत...