कानपुर, जुलाई 16 -- कानपुर। शहर के राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अनुज कुमार गौतम ने प्रतिष्ठित पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग (पीजीडीएससी-बैडमिंटन) की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। अब वे प्रतिष्ठित संस्थान लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान ग्वालियर में प्रवेश लेंगे। अनुज ने बताया कि बैडमिंटन पीजीडीएससी पाठ्यक्रम में प्रतिवर्ष केवल 25 सीट पर प्रवेश मिलता है। जिसमें देशभर से खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। अनुज वर्तमान में स्वरूप नगर स्थित कानपुर विद्या मंदिर स्पोर्ट्स एकेडमी में हेड कोच के रूप में प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस उपलब्धि पर डॉ. डीसी गुप्ता, सुशील गुप्ता, आरके गुप्ता, संजय प्रजापति, योगेश बिष्ट, गौरव सोनकर, आयुष मिश्रा एवं देविशा यादव ने बधाई दी। यह भी पढ़ें- विश्व स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम के असिस्टे...