गुड़गांव, मई 17 -- रेवाड़ी, अशोक वधवा। बावल के आईएमटी स्थित अशाही ग्लास इंडिया लिमिटेड की कर्मचारी यूनियन के चुनाव रविवार को हुए। इसमें 243 वोट लेकर अनुज टींअ प्रधान चुने गए। तीसरी बार प्रधान चुने जाने पर जिला परिषद के चेयरमैन मनोज यादव ने उन्हें बधाई दी। इस चुनाव में 344 मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। अनुज के प्रतिद्वंद्वी को 99 मत मिले। इस चुनाव में उपप्रधान बिजेंद्र, सचिव महेंद्र, सह सचिव नवीन, ऑफिस सचिव रविंद्र, कोषाध्यक्ष गोवर्धन, प्रचार मंत्री मनोज को चुना गया। विजेता पदाधिकारियों का ढोल से स्वागत हुआ। यह भी पढ़ें- अशोक कुमार ब्लॉक अध्यक्ष, ऋषिकेश कुमार महामंत्री निर्वाचित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...