हापुड़, सितम्बर 11 -- क्षेत्र के भरना निवासी अनुज कुमार की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम को उसका शव घर पहुंचा तो परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल बन गया। गांव निवासी अनुज कुमार अपनी बुआ के लड़के सचिन कुमार (34) निवासी सिकंदरपुर ककोड़ी, बाबूगढ़ के साथ बुधवार की रात को घर से गया था। देर रात को दोनों ही सड़क हादसे में मौत होने की सूचना परिवार के लोगों को मिली। अनुज के परिवार में माता पिता एक भाई और दो बहन है। घटना की सूचना पर परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस के लिए गए जहां देर शाम को उसका शव गांव लाया गया जहां परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल बन गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...