अनुज, तनुज, अमूल्य और शिवपूजन बने सूचना आयुक्त
रांची, जून 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य सूचना आयोग में चार नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर कार्मिक विभाग ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी।
नियुक्ति की प्रक्रिया राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की स्वीकृति के बाद सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 की धारा-15 (3) के तहत यह नियुक्तियां की गई। नियुक्त किए गए नए सूचना आयुक्तों में अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक शामिल हैं। इन सभी का कार्यकाल उनके शपथ ग्रहण की तिथि से प्रभावी माना जाएगा। इनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले तीन वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक (जो पहले हो) के लिए मान्य होगा। अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य में सूचना आयुक्तों के आने से लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन में मदद मिलेगी।
राज्यपाल के निर्देश इससे पहले राज्यपाल ने बुधवार को र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.