पीलीभीत, अगस्त 10 -- पीलीभीत। धनवंतरि अस्पताल में पिछले दिनों एक महिला की मौत के मामले में आईएमए ने प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें साफ तौर पर कहा गया कि अनुचित दवाब में कोई कार्रवाई न की जाए। पहले जांच रिपोर्ट के माध्यम से तथ्य सामने आ जाएं।

जांच पर भरोसा आईएमए पदाधिकारियों ने कहा कि जांच पर हमें भरोसा है। जो भी तथ्य आएं वे पहले देखे जाएं। बरेली हाईवे पर आईएमए के सचिव डा.राकेश गुप्ता और अगले सत्र के लिए अध्यक्ष चुने जा चुके डा.पीएन सक्सेना ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि तीन अगस्त को पूनम अवस्थी की आपरेशन के बाद दुर्भाग्यपूर्ण तौर पर मौत हो गई थी। आईएमए ने इसे ह्दयाघात बताया है। परिजनों के विरोध के बाद अस्पताल संचालक डा.उपेंद्र नाथ मिश्रा और डा.अक्षत पांडे पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। साथ ही सीएमओ की टीम जांच कर रही है।

परिजनों की धमकी इध...