जमशेदपुर, अगस्त 11 -- जमशेदपुर। रेलकर्मियों के आश्रितों की अनुकंपा पर नौकरी में आने वाली अड़चन को दूर करने के लिए चक्रधरपुर मंडल शिकायतों के समाधान का शिविर लगेगा। इससे 23 अगस्त को टाटानगर एवं राउरकेला में 30 अगस्त को शिकायत निवारण शिविर आयोजित होगा। इससे पूर्व रेलवे लाभुको से शिकायत का प्रारूप व्हाट्सऐप एवं ई-मेल के माध्यम से मांग रहा है, जिससे शिविर में समाधान हो सके। रेलवे का दावा है कि, विशेष शिकायत निवारण शिविर में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति में हर तरह बाधाओं को दूर किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...