पाकुड़, मार्च 12 -- समाहरणालय मे गुरूवार को जिला अनुकंपा समिति की बैठक उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान अनुकंपा के आधार पर प्राप्त आवेदनों की विस्तृत एवं तथ्यात्मक समीक्षा की गई। समिति द्वारा विचार-विमर्श के उपरांत समाहरणालय संवर्ग अंतर्गत अनुसेवक के पद पर तीन आवेदकों को नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इनमें दिनेश किस्कू, सनत कुमार माल एवं देवीधन मोहली को अनुसेवक पद पर नियुक्ति देने का निर्णय शामिल है। बैठक के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि अनुकंपा के आधार पर दी जाने वाली नियुक्ति केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह दिवंगत कर्मियों के आश्रित परिवारों के प्रति शासन-प्रशासन की मानवीय संवेदनशीलता एवं सामाजिक दायित्व का परिचायक है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पात्र आश्रितों को समयबद्ध सहायता उप...