रांची, मई 6 -- खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक हुई, जिसमें उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुग्रह-अनुदान और नियोजन से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। बैठक में कुल सात मामलों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। उपायुक्त ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट देने का निर्देश दिया, ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ पूरी हो तथा पात्र आश्रितों को नियमानुसार लाभ मिले। बैठक में उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी दिपेश कुमारी, डीएसपी मुख्यालय अखिल कुजूर, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी डॉ. शिशिर कुमार सिंह, जिला कल्य...