पूर्णिया, जून 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों में अनुकंपा पाल्यों की नियुक्ति के लिए राज्यपाल सह कुलाधिपति को ज्ञापन भेजा गया है। छात्र नेता सौरभ कुमार ने राज्यपाल सह कुलाधिपति को भेजे ज्ञापन में उल्लेख किया है कि 6 जनवरी को पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ सभी अंगीभूत कॉलेजों के प्रधानाचार्य व प्रभारी प्रधानाचार्य से अनुकम्पा पर नियुक्ति हेतु नए अनुकम्पा पाल्यों की सूची व दस्तावेज उपलब्ध करवाने को लेकर चिट्ठी भेजा था। नए आवेदकों जिनकी नियुक्ति अनुकम्पा पर होनी है, उनके दस्तावेजों को जांचोंपरांत सत्यापित कर कुलसचिव कार्यालय पूर्णिया विश्वविद्यालय में उपलब्ध संबंधित पदाधिकारी और महाविद्यालय के द्वारा करवाया गया था। यह भी पढ़ें- दो बीएड महाविद्यालयों में शिक्षक व कर्मचारियों की नियुक्ति की हो...