बिहारशरीफ, सितम्बर 27 -- अनुकंपा पर बहाल लिपिक-परिचारियों के प्रमाणपत्रों की होगी जांच डीईओ ने बीईओ से मांगे शैक्षणिक प्रमाणपत्र, फर्जी दस्तावेज पर बहाली रोकने की कवायद बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। शिक्षा विभाग में अनुकंपा के आधार पर सरकारी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों में बहाल लिपिक और विद्यालय परिचारियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की अब संबंधित बोर्ड व संस्थानों से जांच करायी जाएगी। डीईओ हेमचन्द्र ने सभी बीईओ को बहाल कर्मियों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। प्रमाणपत्रों की जांच का उद्देश्य फर्जी दस्तावेज के आधार पर हुई बहाली की पहचान करना है। तत्कालीन डीएम की अध्यक्षता में 25 सितंबर 2025 को हुई अनुकंपा समिति की बैठक में 16 विद्यालय परिचारी और 143 लिपिक पद के अभ्यर्थियों के चयन को मंजूरी दी गयी थी। इसके बाद जन...