भभुआ, अप्रैल 1 -- जिला समादेष्टा ने करा लिया है हाइट मापी, कागज, मेडिकल से संबंधित काम बोले परिजन, गृहरक्षकों की मृत्यु के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहा है परिवार भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। ड्यूटी के दौरान मृत गृहरक्षकों के परिजन अनुकम्पा पर नौकरी के लिए डीएम नितिन कुमार सिंह को आवेदन देकर गुहार लगायी है। डीएम को दिए गए आवेदन में मृत गृहरक्षकों के परिजनों ने लिखा है कि ड्यूटी के दौरान गृहरक्षकों की मृत्यु हो गयी है। अनुकम्पा समिति का बैठक 16 फरवरी को थी, पर नहीं हो सकी। वह अनुकंपा पर नौकरी के लिए एक-दो वर्ष से होमगार्ड कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। जिला समादेष्टा द्वारा उनकी हाइट मापी एवं कागज एवं मेडिकल से संबंधित सभी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। लेकिन, अनुकम्पा पर नौकरी के संबंध में बात करने पर कोई भी उचित जवाब नहीं दिया जाता है। उन्होंन...