जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- उपायुक्त राजीव रंजन ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत शुक्रवार को तीन कर्मियों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। अनुकंपा के आधार पर अमित बेरा एवं सुभाष हांसदा को वर्ग-3 में निम्नवर्गीय लिपिक तथा जयंत सिंह को वर्ग-4 में अनुसेवी पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। उपायुक्त ने नवनियुक्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की बात कही। उन्होंने कर्मियों से अपेक्षा की कि वे ऑफिस के कार्यों में पारदर्शिता, अनुशासन एवं जवाबदेही का पालन करते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...