छपरा, फरवरी 25 -- कर्मियों से जुड़े मामलों में प्रशासन की त्वरित पहल जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में अनुकंपा व प्रोन्नति समिति की बैठक फोटो 22 अनुकंपा समिति की बैठक में शामिल जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव साथ में स्थापना उप समाहर्ता गुलाब हुसैन, वरीय कोषागार पदाधिकारी कुमार विजय प्रताप छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिले में कर्मचारियों से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित एवं मानवीय निपटारे की दिशा में जिला प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अनुकम्पा समिति एवं प्रोन्नति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने की। बैठक में अनुकंपा नियुक्ति, एमएसीपी लाभ, संविदा आधारित पुनर्नियोजन तथा सेवा विस्तार जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक स्वीकृतियां प्रदान की गईं।बैठक में ...