प्रयागराज, सितम्बर 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे में अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने वाले कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। नियुक्ति के बाद निर्धारित प्रशिक्षण में सफल नहीं होने पर अब सीधे नौकरी से बाहर नहीं किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने ऐसे कर्मचारियों को पहले दोबारा प्रशिक्षण पूरा करने का मौका देने का फैसला किया है। इसके बाद भी सफलता नहीं मिलने पर उन्हें उनकी योग्यता के मुताबिक दूसरे पद पर समायोजित किया जा सकेगा। रेलवे बोर्ड का यह फैसला प्रयागराज समेत उत्तर मध्य रेलवे के कर्मचारियों पर भी लागू होगा। अनुकंपा नियुक्ति के तहत किसी कर्मचारी को उसकी शैक्षिक योग्यता और पद की जरूरत के मुताबिक नियुक्त किया जाता है। यह भी पढ़ें- एससी-एसटी रेलकर्मियों को प्रमोशन में अंकों की छूट नियुक्ति के बाद संबंधित पद के लिए निर्धारित प्री-रिक्विजिट ट्र...