पूर्णिया, मार्च 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों में अनुकंपा के आधार पर पाल्यों की नियुक्ति अधर में अटका हुआ है। अनुकंपा पाल्य नियुक्ति के लिए करीब दो वर्षों से कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय तक का चक्कर काट रहे हैं। शनिवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो अखिलेश कुमार सिंह से मुलाकात कर अनुकंपा पाल्यों की बहाली के लिए जल्द अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित करवाने की मांग की गई है। पूर्णिया विश्वविद्यालय क्षेत्र अंतर्गत सभी अंगीभूत महाविद्यालयों से अनुकंपा पाल्यों की नियुक्ति करवाने को लेकर 21 अनुकंपा पाल्यों का डॉक्यूमेंट्स पूर्णिया विश्वविद्यालय को भेजा गया है। डॉक्यूमेंट्स मिलने के बाद अब पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा अनुकंपा पाल्यों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व अनुकंपा के आधार पर नियुक्...