पाकुड़, मार्च 10 -- प्रखण्ड अंतर्गत बाल विकास परियोजना के तहत दो आँगनबाड़ी केंद्रों के लिए सेविकाओं का चयन अनुकंपा के आधार पर आम सभा आयोजित कर किया गया। चयन प्रक्रिया संबंधित पंचायतों में ग्रामीणों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। जानकारी के अनुसार मोंगलाबांध पंचायत के मोंगलाबांध मुखिया टोला में आयोजित आम सभा में मधुमिता हेंब्रम का चयन अनुकंपा के आधार पर आँगनबाड़ी सेविका के रूप में किया गया। वहीं गनपुरा पंचायत के सपादाहा उपर टोला में भी आम सभा कर अनुकंपा के आधार पर रजिना हांसदा को आँगनबाड़ी सेविका पद के लिए चुना गया। चयन प्रक्रिया के दौरान आम सभा में उपस्थित ग्रामीणों के बीच प्रस्ताव रखा गया, जिसके बाद सर्वसम्मति से दोनों अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस मौके पर महिला पर्यवेक्षिका श्रीमती मन्दोदरी देवी की उपस्थिति में पूरी प...