मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मड़वन। नव उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय भटौना के छात्र अनीस का विद्यालय में स्वागत किया गया। अनीस ने मैट्रिक में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका चंदा सलोनी ने कहा कि अनीस की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने छात्रों से लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया। शिक्षक विमल कुमार, बंकेश कुमार, प्रियंका रानी, पंकज कुमार सिंह, लालबाबू राय, किसलय कुमार, आयुषी कुमारी, विनीता कुमारी, लिली कुमारी तथा सौरभ सुमन समेत अन्य शिक्षकों ने अनीस को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...