किशनगंज, मार्च 11 -- पोठिया। निज संवाददाता सोमवार से सीओ व राजस्व अधिकारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने से अंचल से संबंधित सभी कार्य ठप हो गया है। अंचल कार्यालय से मंगलवार को दर्जनों लोगो को बैरंग घर लौटना पड़ा। हड़ताल से किसान,रेयतों सहित क्षेत्र के छात्र छात्राएं प्रभावित होंगे। अंचल अधिकारी तथा आरओ के राज्यव्यापी अनशन पर जाने से अंचल से जुड़े तमाम कार्यों पर काफी प्रभाव पड़ेगा। क्योंकि इस राज्यव्यापी अनशन में जाने के एक पखवारे से पहले राजस्व कर्मचारी भी हड़ताल पर है इस प्रकार अंचल कार्यालय में कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है। हालांकि वैकल्पिक व्यवस्था हेतु कार्यालय का प्रभार बीडीओ को दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...