पूर्णिया, फरवरी 3 -- केनगर, एक संवाददाता।बिहार राजस्व सेवा संघ (बिरसा) के आह्वान पर केनगर प्रखंड के अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार और राजस्व अधिकारीभवेश कुमार सिंह विभिन्न मांगों के समर्थन को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताल की मुख्य वजह बिहार राजस्व सेवा संवर्ग नियमावली 2010 का अनुपालन है। जानकारी देते हुए सीओ दिवाकर कुमार ने बताया कि संघ की मांग है कि राजस्व सेवा के अधिकारियों को डीसीएलआर और भू-अर्जन पदाधिकारी के पदों पर पदस्थापित किया जाए। वर्तमान में इन पदों पर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का कब्जा है, जिसे लेकर बिहार प्रशासनिक सेवा और बिहार राजस्व सेवा संघ के बीच लंबे समय से 'शीतयुद्ध' जारी है। उन्होंने बताया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा हाल ही में जारी एक अधिसूचना में अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी के नाम का उ...