अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए ठेका मजदूर
धनबाद, मई 20 -- टाटा झरिया डिविजन की भेलाटांड़ कोलियरी में कार्यरत दैनिक ठेका मजदूर मंगलवार से न्यूनतम मजदूरी व अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताल का असर कोयला उत्पादन पर भी पड़ने लगा है। इससे कंपनी को प्रतिदिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में ठेका मजदूर टाटा भेलाटांड़ दुर्गा मंदिर मैदान में एकत्र हुए। वहां से मजदूर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कोलियरी के मुख्य गेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान न्यूनतम मजदूरी दो, हक मत मारो, ठेका मजदूर एकता जिंदाबाद और संविदा प्रथा बंद करो जैसे नारे लगाए गए। यह भी पढ़ें- मजदूरों की समस्या को लेकर सीजीएम कार्यालय के समक्ष किया आंदोलन हड़ताल का नेतृत्व कर रहे आनंद गोप ने कहा कि सरकार द्वारा तय न्यूनतम मज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.