सुल्तानपुर, जून 20 -- सुलतानपुर, संवाददाता समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक एवं सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनूप संडा ने शनिवार को तहसील सदर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में ऑनलाइन रजिस्ट्री और फ्रेंचाइजी व्यवस्था के विरोध में आंदोलित अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक,स्टांप विक्रेतागण एवं कंप्यूटर ऑपरेटर व मुंशी की हड़ताल में शामिल हुए और अपना समर्थन दिया। यहां पर लोगों की ओर से ज्ञापन भी सौंपा गया।पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार रोजगार पेशा लोगों को बेरोजगार बनाने में जुटी है। कहा कि रजिस्ट्री कार्यालय में ऑनलाइन रजिस्ट्री और फ्रेंचाइजी व्यवस्था से लोगों का रोजगार छिन जाएगा। इससे बहुत लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जाएगा। यह भी पढ़ें- वकीलों के धरने में पहुंचे विधायक, प्रमुख सचिव से की वार्ता कहाकि केन्द्र और प्रदेश सरकार वैसे भी रोजगार देने में ...