सहारनपुर, दिसम्बर 3 -- विनियमित क्षेत्र देवबंद कार्यालय में अनियमिताएं होने का आरोप लगाते हुए नगर के नक्शानवीसों ने स्थानीय अधिकारी के स्थानांतरण की मांग की। साथ ही ऐसा न होने पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। बुधवार को रेलवे रोड स्थित एक सभागार में हुई बैठक में नक्शानवीस फरीद सिद्दीकी ने कहा कि लंबे समय से विभाग में अनुशासन विरोधी गतिविधियों, अशोभनीय व्यवहार और अनियमित्ताओं की शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से विनियमित क्षेत्र अधिकारी का स्थानांतरण कराए जाने की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि ऐसा न हुआ तो नगर क्षेत्र के सभी नक्शानवीस कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। बैठक में इंजीनियर विकास, अनिल उपाध्याय, सद्दाम, नदीम, दिलशाद, र...