धनबाद, जनवरी 8 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। प्रदूषण पर रोक लगाने विस्थापित ग्रामीण युवकों को आउटसोर्सिंग कंपनी में नियोजन देने की मांग को लेकर बीते रविवार से ब्लॉक दो क्षेत्र के मधुबन कोल वाशरी कोल डंप के समीप जेकेएलएम पार्टी के बैनर तले स्थानीय ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार की शाम वार्ता के बाद समाप्त हो गया। वार्ता में सहमति बनी कि एनआईटी के प्रावधानों के अनुसार प्रत्यक्ष प्रभावितों को प्राथमिकता के आधार पर नियोजन आगामी दो महीनों के अंदर संवेदक कंपनी द्वारा दिया जाएगा। वार्ता में तत्काल दो लोगों को दो दिनों के अंदर संवेदक द्वारा समायोजित किया जाएगा। जबकि अगले वित्तीय वर्ष में तीन लोगों को संवेदक द्वारा समायोजित किया जाएगा। वार्ता में प्रबंधन की ओर से ब्लॉक दो क्षेत्रीय अधिकारी, पीओ वाशरी राजेश कुमार, नोडल सुरक्षा पदाधिकारी राजीव रंजन...