गिरडीह, मार्च 29 -- सरिया। सरिया प्रखंड के मन्दरामो पश्चिम पंचायत में मुखिया पर लगे हत्या के आरोप और उनके फरार रहने से उत्पन्न समस्याओं को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना को शनिवार को नई दिशा मिली, जब बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने सकारात्मक पहल करते हुए धरनास्थल पहुंचकर ग्रामीणों का समर्थन किया। गौरतलब है कि पंचायत के लोग सात दिनों से सरिया प्रखंड मुख्यालय के समक्ष फरार मुखिया से वित्तीय अधिकार वापस लेकर उपमुखिया को सौंपने की मांग को लेकर धरना पर बैठे हैं। मुखिया के फरार रहने से पंचायत के विकास कार्य और योजनाएं पूरी तरह प्रभावित हो रही हैं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक सिंह ने धरनार्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि इस मामले में प्रशासनिक स्तर पर त्वरित का...