वाराणसी, सितम्बर 3 -- पिंडरा। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में पिंडरा तहसील को जिले में पहला स्थान मिला। इससे पहले उसे आठ बार यह उपलब्धि हासिल हो चुकी है। अगस्त में पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तायुक्त निस्तारण में उसे 95 अंक मिले। उसने प्रदेश में 15वां और जनप्रतिनिधियों में पहला स्थान प्राप्त किया। एसडीएम कुंदनराज कपूर ने उपलब्धि का श्रेय तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया। कहा कि उनके सहयोग बिना यह सफलता संभव नहीं थी। यह भी पढ़ें- जनशिकायतों के निस्तारण में सहारनपुर पुलिस प्रदेश में अव्वल यह भी पढ़ें- Mirzapur News: आईजीआरएस निस्तारण में विंध्याचल मंडल प्रदेश में अव्वल यह भी पढ़ें- आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में खीरी प्रदेश में दूसरे स्थान रहा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...