बदायूं, अप्रैल 7 -- एचपीसीएल में हुये दोहरे हत्याकांड की सीबीआई जांच और न्याय की मांग को लेकर दातागंज तहसील परिसर में सत्याग्रह करने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को दातागंज कांग्रेस कार्यालय से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें बिनावर थाने में रखा। शाम के समय जिलाध्यक्ष पुलिस ने रिहा कर दिये। जिलाध्यक्ष ने सीबीआई जांच और न्याय के लिए सोमवार को दातागंज तहसील प्रांगण में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर बैठने का ऐलान किया था। बदायूं पुलिस को चकमा देकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव सुबह नौ बजे दातागंज में वेलाडांडी रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंच गये। जहां कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र होने लगे। इसकी भनक मिलने पर सिविल लाइंस थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने दातागंज कोतवाली पुलिस के साथ घेराबंदी कर जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया। जिलाध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.