गिरडीह, जून 12 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वित्तीय अनियमितता को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना 10 वें दिन भी जारी रहा। हालांकि धरना को समाप्त करने के लिए गुरुवार को सीएस बच्चा प्रसाद सिंह धरनास्थल पर पहुंचकर धरनार्थियों से वार्ता करने की कोशिश की परंतु धरनार्थियों की मांग थी कि डीसी के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम ने अस्पताल में गड़बड़ी करने वाले को चिन्हित किया। उनपर प्राथमिकी दर्ज की जाए परंतु सीएस ने स्पष्ट कहा कि जांच टीम ने पूरी जांच नहीं की। हड़बड़ी में की गई जांच पूरी नहीं हुई है। इसकी दोबारा जांच की जाएगी। उसमें जो भी संलिप्त होगा उनपर अवश्य कार्रवाई की जाएगी। जिसपर धरनार्थी संतुष्ट नहीं हुए। कहा यह गड़बड़ी करनेवाले को बचाने के लिए सीएस द्वारा दूसरा दरवाजा खोलने जैसा है। इस वजह से हमलोगों का अ...