प्रयागराज, मई 3 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के प्रथम सेमेस्टर में अनिवार्य स्किल एन्हांसमेंट और एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स पूरा न करने वाले 738 छात्र-छात्राओं की सूची जारी कर दी है। इनमें बीए के 540 और बीएससी के 198 विद्यार्थी शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल औपचारिक कोर्स नहीं, बल्कि अगली कक्षा में प्रमोशन के लिए अनिवार्य शर्त है। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत लागू इन पाठ्यक्रमों में प्रत्येक सेमेस्टर में दो-दो क्रेडिट के कौशल और योग्यता आधारित कोर्स पूरे करना जरूरी है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में छात्र इसे पूरा नहीं कर सके। विश्वविद्यालय ने चेतावनी दी है कि द्वितीय सेमेस्टर की एंड सेमेस्टर परीक्षा से पहले इन कोर्सों को पूरा करना अनिवार्य होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...