बुलंदशहर, मार्च 21 -- बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस ने होली के दिन हुए अनिल हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने पर घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि में पुलिस टीम जेवर अड्डा के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जिसको रूकने का इशारा किया गया,वह नहीं रुका तथा बदमाश द्वारा पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल को तेजी से लेकर ककोड़ रोड की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया तो जौली गेट के पास मुड़ने पर बदमाश की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के प...