बिजनौर, अगस्त 20 -- अनिल सोती हत्याकांड में पुलिस का प्रयास अब सुपारी देने वाले कथित वकील की गिरफ्तार करना है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार राज्यों में अलग-अलग टीमें भेजी हैं। आरोपी वकील को पुलिस की टीमें सिक्किम, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और मध्य प्रदेश में तलाश में जुटी हैं।

हत्या की जानकारी गौरतलब हो कि सात अगस्त को शहर कोतवाली के नूरपुर रोड स्थित सोतियो के बाग निवासी अनिल कुमार सोती का शव उनके आवास में पड़ा मिला था। मृतक अनिल सोती के भांजे दिल्ली निवासी आलोक शर्मा ने शहर कोतवाली में अनिल के सगे भतीजे गौरव सोती, प्रॉपर्टी डीलर शैलेंद्र खन्ना, सुनील खन्ना और नावेद आढ़ती समेत अज्ञात के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए निशा उर्फ अंजुम परवीन पत्नी आरिफ निवासी ए7/145 राजवीर कालोनी घरो...