आजमगढ़, मार्च 31 -- आजमगढ़, संवाददाता। शिक्षा मित्रों की बैठक रविवार को कुंवर सिंह उद्यान में हुई। सर्वसम्मति से मुहम्मदपुर ब्लाक के शिक्षा मित्र अनिल विश्वकर्मा को जिलाध्यक्ष, बिलरियागंज ब्लाक के शिक्षामित्र मनीष कुमार राय को महामंत्री मनोनित किया गया। बैठक में जिला स्तरीय सभी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मनोनित पदाधिकारियों ने कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी से शिक्षा मित्र हित के लिए लगातार तत्पर रहने की प्रतिज्ञा ली। बैठक में मनीष कुमार राय, साकेत कुमार पाठक, मीनू मिश्रा, संजय लाल, प्रवीण मिश्रा, ओमप्रकाश भारती, रामप्रसाद विश्वकर्मा, कविता यादव, अमरजीत यादव, चंदशेखर मौर्य आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...