अनिल वर्मा बने तहसील एसोसिएशन अध्यक्ष
उन्नाव, मई 29 -- बांगरमऊ। चुनाव अधिकारी सत्यपाल एडवोकेट ने शुक्रवार को तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव परिणाम की घोषणा की। इसमें अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट अनिल वर्मा, महामंत्री पद के लिए राजमणि हंस निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं मनोज कुमार गौतम, रामसेवक तथा सुशील कुमार जॉइंट सेक्रेटरी तथा गवर्निंग काउंसिल जूनियर पद के लिए प्रवीण कुमार, रामशंकर एवं सरोज कुमार निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी ने सभी को प्रमाण पत्र सौंप कर बधाई दी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को अशोक कुमार सेठ, योगेश कुमार, विनोद कुमार, अजीत कुमार द्विवेदी, सूरजपाल, कृष्ण कुमार गौड़, राजेंद्र मिश्रा आदि अधिवक्ताओं ने नवर्निवाचित कार्यकारिणी का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.