अल्मोड़ा, जून 27 -- कमल पंत अल्मोड़ा। जीआईसी मैदान में कुमाऊं महोत्सव की धूम मची हुई है। शुक्रवार रात स्टार नाइट में अनिल रावत ने गीतों की प्रस्तुति से रंग जमाया। वहीं, सांची वर्मा ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।कुमाऊं महोत्सव में शुक्रवार शाम डांस का सेमीफाइनल राउंड हुआ। इसमें 80 प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के नृत्यों की प्रस्तुति दी। इनमें से 40 का चयन किया गया। इसके बाद स्टार नाइट का आयोजन हुआ। इसमें रधुली फैम अनिल रावत की ओर से एक से बढ़कर एक गीतों का गायन किया गया। उनके गीतों की धुन पद दर्शक झूम उठे। अल्मोड़ा की नृत्यांगना सांची वर्मा ने नृत्य की प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगाा दिए। यहां पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता भाजयुमो नमन गुरुरानी, शमशाद पिथौरागढ़ी, कुमाऊं महोत्सव अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, मुख्य संयोजक ...