मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। अनिल राम सहित पांच नक्सलियों के विरुद्ध हथौड़ी व मीनापुर थानों में दर्ज तीन पुराने मामलों की पुलिस जांच करेगी। इनको न्यायिक रिमांड पर लेने की अनुमति विशेष कोर्ट से जिला पुलिस को मिल गई है। एसडीपीओ पूर्वी-एक सह आईओ अलय वत्स ने इसको लेकर कोर्ट में अर्जी दी थी।इन नक्सलियों में देवरिया थाना के लखनौरी गांव के अनिल राम उर्फ सुमित उर्फ निर्भय के अलावा महाराजगंज के दिनेश साह उर्फ रमेश विद्रोही, शिवहर के तरियानी छपरा थाना के डोरा टोला के रामबाबू पासवान उर्फ धीरज उर्फ विधायक, वैशाली के बलिगांव थाना के हसनपुर गांव के संजय राम उर्फ अभय व पूर्वी चंपारण जिला के राजेपुर थाना के सुरेंद्र राम उर्फ जयंत शामिल हैं। इसमें से अनिल व रमेश बेऊर और तीन अन्य दूसरे जेल में बंद हैं। इन पांचों को हथौड़ी थाने में दर्ज 11 वर्...