पीलीभीत, मार्च 24 -- पीलीभीत। शहर के चर्चित अनिल पाल हत्याकांड में आरोपी निधि मिश्रा की अग्रिम जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी। फरवरी में शहर के मोहल्ला नखासा स्थित मधुरवाणी इंफ्रा प्रा. लि. के कार्यालय की छत पर अनिल पाल का शव रस्सी के सहारे लटका मिला था। उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने बमुश्किल मुकदमा दर्ज किया था। घटनाक्रम के मुताबिक कम्पनी के मालिक वेद प्रकाश और महिला कर्मी निधि मिश्रा के बीच संबंधों की जानकारी मृतक को हो गई थी। उसे रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी। परिजन के जबरदस्त हंगामे और राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के दखल के बाद पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी वेद प्रकाश को जेल भिजवा दिया था। जबकि निधि मिश्रा पुलिस के हाथ नहीं लगी और अग्रिम जमानत की भागदौड़ में लग गई। उसके अधिव...