अनिल ने नामांकन लिया वापस, अजय कृष्ण पांडेय बने अध्यक्ष
मैनपुरी, अप्रैल 21 -- मैनपुरी बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के चल रहे वार्षिक निर्वाचन में अध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध होने का रास्ता साफ हो गया। अध्यक्ष पद के लिए दो अधिवक्ताओं अजय कृष्ण पांडेय और अनिल कुमार शर्मा ने नामांकन दाखिल किए थे। जिनमें अधिवक्ता अनिल कुमार शर्मा ने अपना नामांकन सोमवार को वापस ले लिया। इस तरह से अजय कृष्ण पांडेय एडवोकेट निर्विरोध बार अध्यक्ष बन गए। नामांकन वापस लेने पर अधिवक्ताओं ने अजय कृष्ण पांडेय को फूल मालाएं पहनाकर बधाई दी। मैनपुरी बार एसोसिएशन का चुनाव चल रहा है। वरिष्ठ जन समिति के अध्यक्ष प्रभात चतुर्वेदी एडवोकेट तथा सदस्य अनिल कुमार दुबे ने बताया कि सोमवार को नामांकन पत्र वापसी का दिन था। सोमवार को अध्यक्ष पद से अनिल कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष पद से सुरेंद्र नाथ मिश्रा, महासचिव पद से पवन मिश्रा एडवोकेट, सहसचिव प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.