अनिल नारायण ईसीएल में स्वतंत्र निदेशक बने
वाराणसी, जुलाई 16 -- वाराणसी। वरिष्ठ आर्किटेक्ट अनिल नारायण किंजवडेकर को कोयला मंत्रालय के अधीन ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के बोर्ड में गैर अधिकारी स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्ति दी गई है। इससे पहले वह वाराणसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड में दो बार साल 2020 से 2025 तक स्वतंत्र निदेशक के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अनिल नारायण किंजवडेकर रजिस्टर्ड वैल्यूअर के साथ कंस्ट्रक्शन बिजनेस के क्षेत्र में भी हैं। वह कई सामाजिक संस्थाओं संस्कृत भारती, महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान, माय होम इंडिया, रोटरी क्लब आफ वाराणसी नॉर्थ, श्री काशी महाराष्ट्र सेवा समिति आदि में सक्रिय रहकर समाज सेवा के कार्य कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- रितेश श्रीवास्तव बने आईआईए आयुष सब्जेक्ट कमेटी का चेयरमैन यह भी पढ़ें- पूर्व कुलपति प्रो. नागेश्वर राव बने नैक की कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.